Father's day

Father’s Day 2021 [Hindi]: फादर्स डे पर जानिए कौन है हमारा सच्चा पिता, जो हमारी हमेशा मदद करता है
Last Updated on 20 June 2021, 12:30 PM IST: Father’s Day in Hindi: सभी देश हर साल फादर्स डे मनाते है। जिस तरह मां के सम्मान में पूरी दुनिया मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाती है, उसी तरह पिता के सम्मान में फादर्स डे यानी पितृ दिवस मनाया जाता है। विश्व के कई देशों में अलग-अलग तारीख और दिन पर इसे मनाया जाता है। वहीं, भारत सहित कई देशों में जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। 20 जून को फादर्स डे है और इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने स्टीकर पैक लॉन्च किया है जिसका नाम “Papa mere Papa” है। इस स्टीकर पैक को एंड्रॉइड और iOS दोनों के लिए ही रोलआउट कर दिया गया है।
2021 में फादर्स डे कब मनाया जाता है?
इस साल 20 जून को फादर्स डे है। दुनियाभर में अलग-अलग तारीखों को फादर्स डे मनाया जाता है। भारत और अमेरिका समेत कई अन्य देशों में यह जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।
Father’s Day in Hindi: मुख्य बिंदु
- पूरी दुनिया में 21 जून को हर साल फादर्स डे (पितृ दिवस) मनाया जाता है।
- भारत सहित कई देशों में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है।
- सोनोरा स्मार्ट डॉड ने रखी थी फादर्स डे मनाने की नींव, अपने पिता के त्याग और प्यार से थीं प्रेरित।
- फादर्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका से हुई थी। इस खास दिन की प्रेरणा साल 1909 में मदर्स डे से मिली थी।
- 19 जून 1910 में पहली बार मनाया गया था अमेरिका में फादर्स डे।
- इस वर्ष 2021 के फादर्स डे पर व्हाट्सएप ने “पापा मेरे पापा” नाम से एक स्टीकर पैक लांच किया है।
सभी धर्मों के पवित्र सभी सदग्रंथों से यह प्रमाणित होता है कि सभी आत्माओं के जनक व पिता “परमपिता कबीर साहेब जी” हैं। सब के पिता कबीर परमेश्वर अपने बच्चों के सभी कष्टों को पल में दूर कर देते हैं।
क्या है फादर्स डे का इतिहास (Father’s day History in Hindi)?
फादर्स डे मनाने के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं, जिनमें से यहां पर दो मुख्य कहानियां हम आपके साथ साझा कर रहे हैं जो फादर्स डे से जुड़ी हुई हैं, जिन्हें फादर्स डे मनाने की वजह माना जाता है।
फादर्स डे मनाने को लेकर पहली कहानी (First Story of Father’s Day in Hindi)
पहली बार फादर्स डे 19 जून 1910 को अमेरिका में Ms. Sonora Smart Dodd के पिता को सम्मानित करने के लिए मनाया गया था। Sonora के पिता William’s Smart गृह युद्ध अनुभवी थे। उनकी पत्नी की मृत्यु उनके छठे बच्चे को जन्म देने के समय हुई थी। उन्होंने अपनी पत्नी के गुजर जाने के बाद अकेले ही अपने 6 बच्चों को पाल-पोस कर बड़ा किया। विलियम्स स्मार्ट के गुज़र जाने के बाद उनकी बेटी Sonora चाहती थी की, जिस दिन उसके पिता विलियम्स की मृत्यु (5 जून) को हुई थी उस दिन फादर्स डे मनाया जाए। लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह दिन जून के तीसरे रविवार को कर दिया गया था। तभी से लोग जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाते हैं।
फादर्स डे मनाने को लेकर दूसरी कहानी (Second Story of Father’s Day in Hindi)
“दूसरी कहानी” के अनुसार, फादर्स डे अमेरिका में पहली बार Fairmont शहर, वर्जीनिया राज्य में 5 जुलाई 1908 को मनाया गया था।
■ Read in English: Fathers Day 2021: History, Quotes, Best Gift, Real Father, Significance
अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में पहली बार 5 जुलाई 1908 को उन 361 पुरुषों की याद में father’s day मनाया गया था जिनकी मृत्यु एक कोयला खदान विस्फोट में दिसंबर 1907 में हुई थी। बाद में, 1972 में राष्ट्रपति निक्सन के शासन काल के दौरान Father’s day को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मान्यता दी गई।
फादर्स डे को फेस्टिवल के रूप में कैसे मिली पहचान?
पिछले कुछ वर्षों में, फादर्स डे फेस्टिवल ने अद्भुत लोकप्रियता हासिल की है। आज इसे एक धर्मनिरपेक्ष त्योहार माना जाता है और न केवल अमेरिका में बल्कि अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राज़ील, फ्रांस, नॉर्व, जर्मनी, न्यूजीलैंड, जापान और भारत सहित दुनियाभर में बड़ी संख्या में मनाया जाने लगा है।
Also Read: Mother’s Day 2021: Date, Theme, History, Significance, Spiritual Mother
बच्चे कैसे मनाते हैं फादर्स डे?
छोटी-छोटी खुशियां भी पिता और बच्चों के रिश्ते को और गहरा बना देती हैं। पिता के प्रति आभार और प्रेम प्रकट करने के लिए बच्चे ;
- पिताजी के रूम और घर को सजाते हैं
- पिताजी के संबंध में कुछ पंक्तियां सुनाते हैं
- उनके लिए पसंदीदा व्यंजन बनाते हैं
- पिताजी के द्वारा किए गए उनके जीवन में संघर्ष के लिए उनका धन्यवाद बोलते हैं और उनका आदर सत्कार करना इत्यादि शामिल है।
बच्चों के जीवन में क्या है फादर्स डे का महत्व (Importance of Father’s Day in Hindi) ?
बच्चों के जीवन में मां के साथ-साथ पिता का भी विशेष महत्व होता है। इसलिए एक बच्चे के लिए उसके पिता भी उसके जीवन में खास स्थान रखते हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पिता दिन-रात मेहनत करते हैं, काम करते हैं और तब जाकर कहीं वो अपने बच्चों के सपनों को पूरा कर पाते हैं। इसलिए बच्चे अपने पिता को सम्मान देने के लिए, उनके प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए फादर्स डे को मनाते हैं।
स्वयं कबीर परमेश्वर जी कहते हैं-
कोटिक बालक अवगुण करहीं,
पिता एक हिरदे नहीं धरहीं | |
अर्थात बच्चा चाहे कितना भी गलती कर ले लेकिन पिता कभी भी उसका बुरा नहीं मानता अर्थात उसकी सभी गलतियों को माफ कर देता है और उसे बराबर प्यार करता है।
Comments
Post a Comment